आईपीएल 2023 में सोमवार यानी की 17 अप्रैल को धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला फाफ डुप्लेसी की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों ही टीमों की काफी फैन फॉलोइंग है। साथ ही दोनों ही टीमों के बीच काटे की टक्कर होती हैं। दोनों ही टीम के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। चेन्नई के कप्तान धोनी को RCB के खिलाफ रन बनाने में आनंद आता है। ये बात हम नहीं रिकार्ड्स बता रहे हैं।
RCB के खिलाफ धोनी ने बनाए सबसे ज्यादा रन
आईपीएल में सबसे अच्छी टीम जिसके खिलाफ धोनी को रन बनाने में मजे आते है तो वो है बैंगलोर। उन्होंने RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए है। धोनी के रिकार्ड्स RCB के खिलाफ बहुत ही शानदार है। चेन्नई और आरसीबी आपस में करीब 30 बार भिड़े है। जिमसें उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए है। धोनी ने करीब 40 की औसत से रन बनाए है।
RCB के खिलाफ मारे सबसे ज्यादा छक्के
धोनी की बैंगलोर के खिलाफ चार हाफ सेंचुरी है। उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के भी RCB के खिलाफ मारे है। अब तक धोनी RCB के खिलाफ 46 छक्के मार चुके है। बैंगलोर के खिलाफ छक्के मारने की लिस्ट में धोनी सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर 36 छक्कों के साथ डेविड वार्नर है।
इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर RCB के खिलाफ ही खड़ा किया है। धोनी ने 2019 में बैंगलोर के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी। ये धोनी का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर है।
धोनी मैच के दौरान हुए चोटिल
RCB के खिलाफ धोनी के रिकार्ड्स शानदार है। पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ धोनी चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में चोट आई थी। हालांकि चेन्नई के मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया है की धोनी की चोट गंभीर नहीं है। वो कल का मुकाबला RCB के खिलाफ खेलेंगे।