Sports

IPL 2023: धोनी खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल? संन्यास और फिटनेस के ऊपर कोच ने दिया ये जवाब

आईपीएल में सबसे चर्चित टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खबर उड़ रही है की ये आईपीएल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे। लेकिन इस मामलें में धोनी ने ज्यादा कुछ नहीं कहा है।

इसी बीच चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का इस विषय में बयान आया है। हसी ने मैच से पहले धोनी की फिटनेस को लेकर और उनके संन्यास को लेकर उड़ाते साझा किया है।

सिर्फ धोनी ही जानते है- हसी

हसी ने कहा की ‘धोनी कब संन्यास लेंगे वो खुद नहीं जानते। यही एक चीज़ है जिसके बारें में धोनी से उनकी बात नहीं होती। वो अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे है या नहीं, ये सिर्फ धोनी ही जानते है। हम इस बारे में नहीं जानते। वो मैच को छक्कों के साथ फिनिश कर रहे है।’ बता दें की धोनी इस सीजन कम ओवर खेलने मैदान पर आते है।

धोनी ने खुद ये बात बताई है की अब वो ज्यादा दौड़ नहीं सकते। धोनी ने 13  मैच खेले है जिसमें से उन्होंने नौ परियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। नौ परियों में धोनी ने 196 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। जिसमें 10 छक्के और तीन चौके शामिल है।

MS DHONI2

छक्के मारने की क्षमता रखते है धोनी

हसी आगे कहते है की ‘अगर वो बल्लेबाजी कोच के रूप में देखें तो MS Dhoni अभी भी काफी अच्छि बल्लेबाजी कर रहे है। वो ट्रेनिंग सेशन में आते है। साथ ही अपने खेल को सुधारने में भी ध्यान देते है। वो गेंद को अच्छि तरह से पढ़ते है।

वो अभी भी छक्का मारने की क्षमता रखते है। वो टीम में अपना योगदान दे रहे है। तो उनके हिसाब से कोई कारण नहीं है की वो आगे ना खेले। आगे उन्होंने कहा की हम इस बारें में कुछ नहीं जानते। सबकुछ धोनी पर निर्भर करता है।

धोनी के कारण स्टेडियम में मिलता है समर्थन

धोनी को अपने घरेलुन मैदान में ही नहीं बल्कि हर जगह से सपोर्ट मिलता है। वो जिस भी स्टेडियम में खेलना जाते है। वहा के दर्शक उन्हें सपोर्ट करते है। वो एक सेकंड के लिए भी स्क्रीन कर दिखाई देते है तो स्टेडियम में मौजूद क्राउड शोर मचाने लगते है। हसी ने कहा की MS Dhoni की वजह से जो टीम को सपोर्ट मिलता है वो अद्भुत है।

हर किसी को ऐसा अनुभव करने का मौका नहीं मिलता। ये टीम को ऊपर उठाता है। MS Dhoni को जो फैंस से जो समर्थन मिलता है वो अविश्वसनीय है।

चेन्नई  प्लेऑफ की रेस में शामिल

आज दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने होगी। दोनों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के घरेलू  मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल पर 15  अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस मैच में दिल्ली को हराकर धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें