देश में किसान आंदोलन को 2 महीने से अधिक का समय हो गया है। वहीं किसान बॉर्डर को पार करते हुए दिल्ली दाखिल हुए और जंतर-मंतर पर झंडा फहराया। वहीं बता दें कि दिल्ली आईटीओ में उत्तराखंड के एक किसान की मौत हो गई है। किसानों ने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है। वहीं बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा आज रात 12 बजे तक बंद कर दिया गया है। वहीं इसी के साथ ग्रीन लाइन के बाद अब ग्रे लाइन (द्वारका से नजफगढ़) पर मेट्रो स्टेशन बंद किए गए।
इसी के साथ नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए। दिल्ली में उत्पात को लेकर गृह मंत्रालय में चल रही है बैठक, आला अधिकारियों में मंथन. दिल्ली के आईटीओ इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ की. इससे पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रखे हुए कंटेनरों को हटाया। किसानों ने किसान लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया। पुलिस ITO में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल। आईटीओ में एक किसान की मौत हो गई जो की उत्तराखंड के बाजपुर का बताया जा रह है।