Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: मंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को 100 का प्लान तैयार करने के निर्देश

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की समीक्षा बैठक की गई। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ विभाग की कार्यप्रणाली तथा आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि राज्य में राजस्व प्राप्ति में स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग महत्वपूर्ण है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश के समय के अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर संरक्षित किया जाय। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजना का रोडमैप तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। विभागीय कार्यालयों को पूर्णरूप से कम्प्यूटराईज करने के भी निर्देश दिये।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के विकल्पों पर कार्य करने के निर्देश दिये। कार्यालयों में कार्मिकों/आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। स्टाम्प चोरी को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किये जाएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें