National

हैदराबाद में एक महिला ने हीरे की लाखों की अंगूठी को टॉयलेट में किया फ्लश, वजह जान होंगे हैरान

हैदराबाद से चोरी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने हीरे की लाखों की अंगूठी चुराई और बाद में पकड़े जाने के डर से अंगूठी को टॉयलेट में फ्लश कर दिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मामला हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में स्थित क्लिनिक का है। पिछले हफ्ते त्वचा और बाल क्लिनिक पर एक ग्राहक महिला गई थी, जब प्रक्रिया शुरू होने वाली थी तो महिला कर्मचारी ने उसे अंगूठी को एक बॉक्स में रखने के लिए कहा। लेकिन जब क्लिनिक से सभी काम करने के बाद महिला ग्राहक घर लौटी उसे पता चला कि वह क्लिनिक में अपनी अंगूठी भूल गई है। जब वह पूछताछ के लिए क्लीनिक लौटी तो उसे वहां कोई जानकारी नहीं दी गई। जब उसे वहां कुछ शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी।

महिला कर्मचारी ने कबूला चोरी का जुर्म

वहीं पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी तो महिला कर्मतारी ने डर के कारण कबूला कि हीरे की अंगूठी उसने चुराई थी और बाद में उसे गिरफ्तारी का डर हुआ तो उसने अंगूठी को क्लिनिक के वॉशरूम में फ्लश कर दिया।

प्लंबर की मदद से अंगूठी की बरामद  

वहीं महिला के कबूलने पर पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से अंगूठी बरामद कर ली और बाद में महिला कर्मचारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें