Almora NewsUttarakhand

घायल तेंदुए ने बढ़ाई वन कर्मियों की मुश्किल, अल्मोड़ा के सोमेश्वर में दहशत का माहौल

सोमेश्वर के गोल्ने गांव में झाड़ियों में छुपा घायल तेंदुआ वन कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया। घायल तेंदुए के गायब होने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की खोजबीन कर रही है। लेकिन तेंदुआ वन कर्मियों से आंख मिचौली खेल रहा है।

गोल्ने गांव में बीते बुधवार को एक घायल तेंदुआ आबादी के बीच पहुँच गया। लोगों की भीड़ देखकर वह झाड़ियों में छुप गया। मरचूला से विशेषज्ञों कि टीम पहुंचने पर उसे बृहस्पतिवार को ट्रेंकुलाइज करने की योजना थी। लेकिन पूरी रात पहरेदारी में जुटे वन कर्मियों को तेंदुआ चकमा देकर गायब हो गया। पूरे दिन वन कर्मी और ट्रेंकुलाइजर करने वाली टीम तेंदुए की खोज में लगी रही। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आ पाया।

घायल तेंदुए के गायब होने से आस पास के इलाके में खतरा बढ़ गया है बताया जा रहा है कि घायल तेंदुआ हिंसक हो सकता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है तो वही स्थानीय लोगों को अपने छोटे बच्चों की चिंता सता रही है।

तेंदुए कि गश्त जारी

रेंजर मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि तेंदुए की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल टीम क्षेत्र में गश्त कर लोगों की सुरक्षा में जुटी रहेगी। जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ जाता तब तक सभी को सावधान रहने कि जरुरत है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें