सूचना विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके ही कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि वो बिस्तर पर ही उनका शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के परिजनों को लखनऊ में सूचना दे दी गई है।
कमरे में मृत मिला सूचना विभाग का कर्मचारी
सूचना विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वो बीते चार-पांच सालों से बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी दी गई कि आदर्श नगर कॉलोनी रिंग रोड के एक मकान में रहने वाले व्यक्ति अपना दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने वहां पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर पता चला कि कमरे में रहने वाले व्यक्ति बिस्तर पर मूर्छित पड़े हुए हैं।
कमरे अकेले ही रहते थे रामदयाल
पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदयाल मूल रूप से निगम बाग, कुंडरी, लखनऊ के रहने वाले थे। देहरादून में वो कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दे दी है।