Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कमर तोड़ रही महंगाई, 100 के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम

petrol
देहरादून: देश के कई महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी पेट्रोल के दाम तेजी सब बढ़ रहे हैं राज्य में आज पेट्रोल 97 रुपये अधिक और प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच गया है। दाम बढ़ने से लोग खासे परेशान हैं। महंगाई बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद, लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी नजर आई है। हालांकि कुछ दिन मामूली कमी भी आई, लेकिन दाम फिर से 97.37 रुपये पर पहुंच गया। राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ कल प्रदर्शन भी किया था। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार लगातार महंगाई बढा रही है, जिससम आम जनता परेशान है। पेट्रोल महंगा हो ही रहा है। थाली से अब दालें भी गायब होने लगी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें