HighlightNational

नहीं रहे उद्योगपति राहुल बजाज, 83 साल की उम्र में निधन,पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

Former Chairman of Bajaj Group

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था. राहुल बजाज मारवाड़ी बिजनेसमैन परिवार से थे. राहुल बजाज ने एक लंबे वक्त तक बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. साल 1965 में उन्होंने बजाज की कमान अपने हाथ में ली.

राहुल बजाज करीब 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे. साल 2001 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राहुल बजाज स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के पोते थे. उनकी पढ़ाई दिल्ली के ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हुई थी हालांकि लॉ की डिग्री हासिल करने के लिए वो मुंबई पहुंचे.

वो उनका ही कार्यकाल था, जिसमें बजाज, स्कूटर बनाने वाली टॉप की कंपनी बन गई थी. साल 2005 के दौरान राहुल ने अपने बेटे के हाथ में कंपनी की जिम्मेदारियों को देना शुरू किया और बेटे को कंपनी का एमडी बनाया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें