HighlightNational

VIDEO : नगर निगम ने ‘गंदगी’ मानकर बुजुर्गों को शहर के बाहर ‘फेंका’, सीएम ने किया सस्पेंड

INDORE NAGAR NIGAM

 

सोशल मीडिया पर आठ से दस बुजुर्गों को सड़क पर फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंदौर का है। इस वीडियो में इंदौर नगर निगम की एक टीम आईएमसी की ट्रक में अपाहिज बुजुर्गों को शहर से दूर लाकर सड़क पर छोड़ते हुए दिख रही है। ये वीडियो देखकर लोगों ने इंदौर नगर निगम को निशाने पर लिया है। लोगों ने बुजुर्गों को कूड़े की तरह फेंकने पर नाराजगी जताई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की आधिकारिक टीम को शहर के बाहरी इलाके में आठ से दस वृद्ध बेसहारा लोगों ट्रक से नीचे उतार रही है. लेकिन बाद में स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध के बाद उन्हें उसी ट्रक पर वापस लाद दिया गया. यह घटना उस शहर की है, जिसे देश के सबसे साफ शहर में गिना जाता है. इस पूरे चौंकाने वाले प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आईएमसी के डिप्टी कमिश्नर प्रताप सोलंकी को निलंबित करने का आदेश दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद से कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को भी सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए, जिनमें से दो में आईएमसी की टीम ने ठंड के बावजूद राजमार्ग के पास वृद्ध बेसहारा को छोड़ दिया. इंदौर के बाहरी इलाके में क्षिप्रा क्षेत्र में एक स्थानीय निवासी राजेश जोशी द्वारा शूट किए गए वीडियो में दिखाया गया था कि IMC की टीम ने ट्रक से घसीटकर उतारने के बाद सड़क के किनारे बुजुर्गों का सामान फेंक दिया था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें