Big NewsNainital News

इंदिरा का बयान : भाजपा हार के डर से घबराकर फैला रही कंफ्यूजन, मैं कांग्रेस छोड़कर कहीं नही जाने वाली हूँ

https://youtu.be/du9-WS3P4qU

हल्द्वानी- भाजपा में जाने की चल रही अफवाहों पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा पर वार किया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि बीजेपी इंदिरा हृदयेश से डर गई है इसलिए वह उनके खिलाफ कन्फ्यूजन पैदा कर रही है, इंदिरा ने खुद के बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज किया और कहा कि जिसने भी उनके खिलाफ अफवाह फैलाई है उसके खिलाफ वो मानहानि का मुकदमा कराएंगी, क्योंकि मेरे बीजेपी में जाने की अटकलें भाजपा की हार का परिचय है और महत्वपूर्ण पद पर बैठा हुआ व्यक्ति कभी संवैधानिक पद पर नहीं जाता।

राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार के जश्न मनाने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने तीखा प्रहार किया, उन्होंने कहा कि भाजपा किस चीज का जश्न मनाएगी, भ्रष्टाचार का, महंगाई का या बेरोजगारी का, उनके मुताबिक 4 साल पूरे होने पर यदि भाजपा सरकार जश्न का नाम भी ले तो यह उत्तराखंड के लिए बेहद शर्मनाक है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें