TrendingHighlight

Indias Got Latent पर ड्रेस कटवाने पहुंचीं प्रियंका हलदर क्यों हो रही ट्रेंड? क्यों सोशल मीडिया पर भड़क रहे लोग? जानें

स्टेडअप कॉमेडियन समय रैना का फेमस यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट (Indias Got Latent) सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आई प्रियंका हलदर काफी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर इस वक्त उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही हैं। चलिए जानते है विस्तार से आखिर ये पूरा मामला है क्या और क्यों प्रियंका हलदर ट्रेड कर रही है।

Indias Got Latent में कॉस्ट्यूम कटर मोहम्मद आदिल संग पहुंची प्रियंका हलदर

समय रैना का फेमस यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट के 11 वें एपिसोड में जज पैनल में समय के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया और सिंगर टोनी कक्कड़ आदि शामिल थे। इस शो में बतौर कंटेस्टेंट कॉस्ट्यूम कटर मोहम्मद आदिल और उनकी दोस्त प्रियंका हलदर पहुंची। जहां अपनी परफॉर्मेंस में मोहम्मद आदिल ने प्रिंयका की ड्रेंस को अलग-अलग जगहों से काटकर एक नई ड्रेस बनाई। बता दें कि प्रियंका ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी। ये देककर सभी जज हैरान रह गए। कुछ ने इस अनोखी कला की तारीफ की तो वहीं कुछ ने तंज भी कसा।

प्रियंका की बातें सुनकर जज हैरान

परफॉर्मेंस के बाद जज और दोनों कटेंस्टेंट के बीच बातचीत हुई। जिसमें पता चला कि दोनों आदिल और प्रियंका अच्छे दोस्त है। साथ ही प्रियंका शादीशुदा है और उनका 25 साल एक बच्चा भी हैं। ये सुनकर सभी जज हैरान रह गए। साथ ही जज को ये भी पता चला कि प्रियंका के पति को नहीं पता कि वो ये सब करती है। इसे सुनकर सभी जज चीख पड़े। जिसके बाद इस कटेंस्टेट की वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर वायरल होने लगी। लोग प्रियंका के इस एक्ट की जमकर आलोचना करने लगे।

एक मां, वाइफ और बेटी के तौर पर फेल हुई प्रियंका

एक यूजर ने कहा कि ऑडियंस के तौर पर ये देखना अच्छा नहीं लगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि एपिसोड का सबसे दुखद पार्ट था ये। तो वहीं एक ने कहा, इसके हसबैंड के लिए काफी बुरा लग रहा है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि प्रियंका वाइफ, एक मां और बेटी के तौर पर फेल हो गई। प्रियंका के इस एक्ट को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

कौन हैं प्रियंका हलदर?

इसी शो में प्रियंका ने ये भी बताया कि वो क्या करती हैं। उन्होंने बताया कि वो 33 साल की है। वो बंगाल से है लेकिन मुंबई में रहती हैं। बहुत ही छोटी उम्र में उनकी शादी हो गई थी। उनका 15 साल का एक बेटा भी है। उन्होंने 12th तक पढ़ाई की है। उनके पति भारतीय रेलवे में नौकरी करते है।फिलहाल वो नागपुर में रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि वो एक एक्टर है। क्राइम शोज जैसे क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड वो कर चुकी है। साथ ही वो एएलटीटी (पूर्व में एएलटीबालाजी) का सो उठा पटक 4 में भी अभिनय कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के करीब 14500 फॉलोअर्स हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें