Sports

महिला टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली हार,11 रन से जीता इंग्लैंड

टी20 महिला विश्व कप में शनिवार को भारत और इंग्लैंड आपस में भिड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत को 151 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम की महिला इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 140 रन ही बना पाई। जिसके चलते इंग्लैंड ने 11 रनो से इस मैच को जीत लिया।

महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। जिसके चलते इंग्लैंड ने 20 ओवर में टीम इंडिया के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा। जिसमे इंग्लैंड की नताली स्किवेर ने अर्ध शतक जड़ा। नताली के बाद एमी जोन्स ने भी 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उसके आलावा इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने 28 रन बनाए।

वहीं पहले गेंदबाज़ी करते हुए भारत की रेणुका ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए तो वहीं शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को 1 -1 विकेट मिला।
151 रनों का पीछा करते हुए भारत सिर्फ 140 रन ही बना पाया और इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच 11 रन से हार गयी। भारत की स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।

स्मृति के बाद ऋचा अंत तक टिकी रहीं पर भारत को जीत न दिला पाई। 16 वे ओवर में स्मृति के आउट होने के बाद ऋचा ने भारत को जीत दिलाने के लिए एक छोर से रन बना रही थी। आखरी ओवर में भारत को जीत के लिए 30 रनों की आवश्यकता थी। जिसके चलते ऋचा ने लास्ट ओवर में 1 छक्का और 2 चौके लगाकर आखरी ओवर में सिर्फ 19 रन ही बटोर पाई और इंग्लैंड यह मुकाबला 11 रनों से जीत गया।

प्लयेर ऑफ़ द मैच

इंग्लैंड की नताली स्किवेर को प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला। उन्होंने सबसे अधिक 50 रन अपनी टीम के लिए बनाए और इंग्लैंड को जीत की तरफ ले गई। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की यह तीसरी जीत है। जिससे ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड सबसे ऊपर है।

इससे पहले भी विश्व कप में हराती आई है इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड की टीम जब भी महिला टी20 विश्व कप में आपस में भिड़ी है कभी इंग्लैंड को हरा नहीं पाई। यह इंग्लैंड की टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ छटी जीत है ।

अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ

आप को बता दें की इससे पहले भारत को दो जीत मिल चुकी है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ और उसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंग्लैंड से हारने के बाद अगला मैच भारत का आयरलैंड के खिलाफ 20 फरवरी को होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें