National

भारत की अंजू ने अपनाया इस्लाम धर्म, नसरूल्लाह के साथ निकाह कर बनी फातिमा

भारत से पाकिस्तान अपने दोस्त से मिलने गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अपने दोस्त नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन कर अंजू अब फातिमा बन गई है।

बता दें कि वीजा के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई है और कुछ दिनों में वापस लौट आएगी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है और उसने नसरूल्लाह से शादी कर ली है। अंजू भारत में पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी।

अंजू ने अपनाया इस्लाम धर्म

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबित अंजू ने जिला अदालत में निकाह किया और इस्लाम अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है। नसरूल्लाह और अंजू का निकाह जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की अदालत में करायी गयी जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया गया।

नसरूल्लाह ने निकाह से किया इंकार

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नसरूल्लाह ने निकाह से इंकार किया है। उसने कहा कि वो कोर्ट अंजू की सुरक्षा को लेकर गए थे। अंजू उनकी दोस्त है। वहीं निकाह को लेकर उसने कहा कि अगर अंजू चाहेगी तो हम निकाह करेंगे, अंजू ना कहेगी तो हमारी शादी नहीं होगी। उसने कहा कि हमारे निकाह को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

भारत के यूपी की है अंजू

बता दें कि अंजू भारत में उत्तर प्रदेश के कैलोर जिले की रहने वाली है। वो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और साल 2007 में उसकी शादी अरविंद से हुई। अंजू के दो बच्चे हैं। शादी के बाद अंजू अपने पति के साथ राजस्थान में रह रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें