National : खुशखबरी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मानी पीएम मोदी की बात, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे अपने वतन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खुशखबरी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मानी पीएम मोदी की बात, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे अपने वतन

Renu Upreti
2 Min Read
Indians recruited in Russian Army will return to their country

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूसी सेना में कई भारतीयों के फंसे होने की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं अब रूस दौरे पर गए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में इन भारतीयों का मुद्दा उठाया था। अब रूस ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को डिस्चार्ज करके वापस भेज दिया जाएगा, ऐसे में इन भारतीयों और उनके परिजन के लिए खुशखबरी है।

रूस ने भारत की मांग मान ली

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सबसे पहले मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन के सामने यही मुद्दा उठाया था और रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी जिसके बाद रूस ने भारत की मांग मान ली है और वॉर जोन में फंसे सभी भारतीयों को वापस भेजने का फैसला किया है।

रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय

विदेश मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ये भारतीय वतन वापस लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि उन पर बेहद दबाव बनाकर रखा गया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी खतरनाक जंग के चलते दो भारतीयों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

Share This Article