HighlightNationalPushkar Singh Dhami​

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

beat Australia 1-0

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई थी। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ड्रैग फ्लिक से गोल गंवाया।

शूटिंग में भी भारत की आखिरी उम्मीद ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत का मुकाबला शुरू हो चुका है। ये दोनों 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। कमलप्रीत अगर मेडल जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने उम्मीदें जगा दी हैं। वह पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने नीलिंग में कुल 397 का स्कोर किया है। उन्होंने पहली सीरीज में 99, दूसरी में 100, तीसरी में 98 और चौथी सीरीज में 100 का स्कोर किया।

आज देश की नजरें कमलप्रीत कौर पर होंगी। वह डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। कमलप्रीत पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली वह पहली भारतीय बन जाएंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल लाने की उम्मीद बढ़ चुकी है। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें