Sports

भारतीय नौसेना की अफसर Reetika Hooda ने पेरिस ओलंपिक में किया कमाल, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

महिला पहलवान रितिका हुड्डा ने हंगरी की पहलवान को 76 किलो कैटेगिरी कुश्ती में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। रितिका ने पेरिस के अखाड़े में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज में हराया। बता दें कि रितिका इस कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला पहलवान हैं।

Reetika Hooda

भारतीय नौसेना की अफसर है Reetika Hooda

Reetika Hooda का जन्म रोहतक में हुआ है। वह भारतीय नौसेना की अफसर है। वे चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनात हैं। रितिका के करियर की बात करें तो इन्होनें साल 2022 में वल्र्ड जूनियर चैंपियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2023 में तिराना में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 2024 में ही एशियन चैंपियनशिप में रितिका ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अब इस खिलाड़ी से भिड़ेंगी रितिका

वहीं अब रितिका को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 1 रेसलर एइपेरी मेडेट काइडी से भिड़ना है। जाहिर तौर पर ये मुकाबला उनके लिए आसान नहीं होगा। किर्गिस्तान की ये रेसलर 2 बार एशियन चैंपियनशिप जीत चुकी है। ये खिलाड़ी एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें