Haridwar News

इंडियन आइडल स्टार मोहम्मद दानिश पहुंचे रुड़की, दरगाह पर चढ़ाई चादर, AAP ने किया स्वागत

devbhoomi news

रुड़की के कलियर शरीफ में आम आदमी के कार्यालय में पहुंचे इंडियन आइडल के स्टार मोहम्मद दानिश का कलियर पहुंचे जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के प्रभारी शादाब अली ने मोहम्मद दानिश का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर मोहम्मद दानिश ने कहा कि उन्हें साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। साबिर साहब की दरगाह पर जो भी आता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। उन्हें बेहद फख्र है कि उन्हें आज साबिर साहब की दरगाह पर आने का मौका मिला।मोहम्मद दानिश ने कहा कि इंडियन आइडल से उन्हें एक नई पहचान मिली है। हाल ही में हिमेश रेश्मिया के साथ दो एलबम में काम किया है जो जल्द रिलीज़ होने वाली हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। कलियर शरीफ में पहुंचकर उन्हें बेहद सकून हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि इंजिनियर शादाब आलम ने जो उनका कलियर शरीफ पहुंचने पर स्वागत किया है। उनके वह तहे दिल से आभारी रहेंगे।

इस मौके पर आप के कलियर प्रभारी शादाब अली ने कहा कि मोहम्मद दानिश से उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध हैं दानिश उनके काफी पहले से अच्छे दोस्त हैं अगर हो सका तो मोहम्मद दानिश को वह कलियर शरीफ के विधानसभा चुनाव में लाएंगे। इस मौके पर कलियर शरीफ पहुंचने पर मोहम्मद दानिश की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सेल्फी लेते नज़र आए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें