HighlightSports

फुटबॉल टीम के कप्तान Sunil Chhetri ने संन्यास का किया ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

भारत की फूटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri ) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। दिग्गज फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बतया की वो अपना आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ छह जून को खेलेंगे। कुवैत से भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।

39 साल के Sunil Chhetri ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

39 साल के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री का फुटबॉल करियर काफी शानदार रहा। अपने 20 साल के इंटरनेशनल करियर में फुटबॉलर ने भारत की तरफ से 145 मुकालबे खेले। जिसमें उन्होंने 93 गोल किए। ऐसे में अब उन्होंने फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सुनील ने करीब नौ मिनट का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, “मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें