National

रैंक के आधार पर भारतीय सेना अपनी वर्दी में कर रही बदलाव, जानें कब से होगा लागू

भारतीय सेना अपनी वर्दी में बदलाव करने जा रही है। सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारी की अलग वर्दी और ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी की जाएगी ।

रैंक के आधार पर वर्दी में होगा बदलाव

भरातीय सेना देश की आजादी के 75 साल बाद ये बदलाव करने जा रही है। मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी के अनुसार मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक यानी ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी की जाएगी। वहीं, सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब सामान्य होंगे। वहीं अब ध्वज रैंक के अधिकारी कोई डोरी नहीं पहनेंगे। 

एक अगस्त से लागू होंगे बदलाव  

यह सारे बदलाव इसी साल एक अगस्त से लागू किए जाएंगे। हालांकि वहीं भारती  सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा।  गौरतलब है, भारत की सेना में 16 रैंक होती हैं। इन रैंकों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें