National

सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालेगा भारत, ऑपरेशन कावेरी किया शूरु, 500 लोग पहुंचे पोर्ट सूडान

अफ्रीकी देश सूडान इन दिनों गृहयुद्ध से जूझ रहा है। इस बीच वहां कई सारे भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी है। भारत देश अपने नागरिकों को निकालने के लिए के ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। जिसके जरिए वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडान में भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं।

लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं। हम सूडान में अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें लगभग 3,000 भारतीय सूडान में फंसे हुए है। सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच 15 अप्रैल को हुई हिंसक झड़पें बेरोकटोक जारी हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिंसा में कम से कम 424 लोगों की मौत हुई है और करीब 3,730 लोग घायल हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें