Sports

India vs Qatar: भारत का FIFA World CUP खेलने का टूटा ख्वाब, खराब रेफरिंग की वजह से क्वालीफायर्स राउंड में मिली हार, देखिए

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World CUP) क्वालीफायर्स राउंड 2 में भारत और कतर(India vs Qatar) के बीच भिड़ंत देखने को मिली। ऐसे में इस मैच में भारत को कतर ने हार का स्वाद चखाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम 2-1 से हार गई।

ऐसे में दोहा में हुए इस मैच में कतर के खिलाड़ी द्वारा किया गया एक गोल विवादों से घिरा रहा। इसको लेकर काफी बवाल भी कटा। लेकिन अंत में फैसला भारत के खिलाफ ही गया। कहा जा रहा है कि भारत के साथ इस मुकाबले में बेइमानी हुई। जिसके चलते भारत का विश्व कप खेलने का सपना टूट गया।

भारत का FIFA World CUP खेलने का टूटा ख्वाब

दरअसल मैच में कतर के यूसुफ अयमन ने 73वें मिनट में एक गोल दागा। इससे पहले तक दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर था। यहीं गोल विवादास्पद रहा। गेंद लाइन के बाहर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बावजूद अल हसन बॉल को अंदर लाए और यूसुफ को बॉल पास की। जिसके बाद युसूफ ने गोल कर दिया। फील्ड पर मौजूद अंपायर ने इसे सही गोल ठहराया।

खराब रेफरिंग की वजह से नहीं कर पाई क्वालीफाई

ऐसे में टीम इंडिया ने फील्ड पर इसका विरोध किया। जिसके बाद रेफरी ने लाइनमैन से इस बारे में पूछा और गोल को सही करार दिया। बता दें कि क्वालीफायर्स मुकाबले वीडियो असिस्टेंट रेफरी नहीं होता। जिसके तहत ऑन फील्ड रेफरी का निर्णय ही आखिरी माना जाता है। इस गोल से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ। भारत का इस बार भी वर्ल्ड कप खेलने का सपना, सपना ही रह गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें