Highlight : भारत : 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुखिया का निधन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत : 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुखिया का निधन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा व्यक्ति भी ता जिसकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते पोतियां हैं भारत में इस परिवार के नाम ‘वर्ल्ड लार्जेस्ट फैमिली’ का खिताब है, लेकिन रविवार को इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बता दें कि 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जिओना चाना के निधन की पुष्टि करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जिओना चाना के परिवार के कारण मिजोरम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।

जिओना का असली नाम जिओंघाका था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल में दोपहर 3 बजे हुआ। वह शुगर और हाइपरटेंशन से ग्रस्त थे। परिवार के साथ-साथ जिओना चाना अपने गांव में ‘चना के पंथ’ नामक एक धार्मिक समुदाय के भी मुखिया थे। उनका जन्म 21 जुलाई, 1945 को हुआ था। बताया जाता है कि जब वह 17 साल के थे, तब उनकी मुलाकात अपनी सबसे बड़ी पत्नी से हुई जो उनसे तीन साल बड़ी हैं।

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने जिओना चाना के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट में बताया कि दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना (76) को मिजोरम ने भारी मन से विदाई दी। मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है। सीएम जोरामथंगा के ट्वीट पर कई लोग जिओना चाना के निधन पर अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि इनसे मिलने देखने से पर्यटक भी आते थ।

Share This Article