Big NewsDehradun News

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने दिलाई जीत

disaster news of uttarakhand

थॉमस कप के फाइनल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पहले में जीत दिलाई। उनके बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी न भी दूसरे मैच में भारत को जीत दिलाई।

किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम को पहली बार थॉमस कप का चौंपियन बनाया। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में गत चैंपियन इंडोनेशिया के एंतोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। दूसरे मैच में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भी 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीकांत ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर इतिहास रच दिया।

टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि यह जीत भविष्य के लिए प्रेरित करेगी। थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार चौंपियन बनी है। यह टूर्नामेंट 1949 से खेला जा रहा था, लेकिन अब तक इंडोनेशिया, चीन, डेनमार्क और मलेशिया जैसी टीमों का इस टूर्नामेंट में दबदबा था, जिसे अब भारत ने खत्म कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें