SportsHighlight

Paris Olympics: भारत का ओलंपिक अभियान हुआ समाप्त, जानिए किन खिलाड़ियों ने किस खेल में जीता पदक

आज पेरिस ओलंपिक 2024 का आखिरी दिन। आज समापन समारोह होगा। ओलंपिक में भारतीय प्लेयर्स की भी जर्नी खत्म हो गई है। इस बार भारत के नाम ओलंपिक में टोटल छह मेडल आए है। जिसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल है। मेडल की टैली पिछले ओलंपिक से कम है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के नाम एक स्वर्ण, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे।

इस बार के ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सात रिजर्व भी शामिल है। इन सभी प्लेयर्स के साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी गए थे। ऐसे में चलिए जानते है कि भारत के लिए किस खिलाड़ी ने किस खेल में मेडल जीते है।

Paris Olympics: शूटर मनु ने दिलाया पहला मेडल

भारत को पहला पदक शूटर मनु भाकर ने दिलाया था। उन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला शूटर बन गई है। इसके अलावा उन्होंने मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में शूटर सरबजोत सिंह के साथ भी भारत को कांस्य पदक जीताया। ओलंपिक में दो मेडल जीतकर मनु ने इतिहास रच दिया। वो एक ही ओलंपिक में अपने नाम दो मेडल करने वाली पहली भारतीय बन गई है।

paris-OLYMPICS 2024 Manu Bhaker and Sarabjot Singh Bronze in mixed doubles of 10m Air Pistol

स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य

तीसरा मेडल भी शूटिंग में ही आया है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। ऐसा कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए है। स्वप्निल ने पदक जीतकर सभी को चौका दिया। किसी ने उम्मीद नहीं कि 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत पदक जीतेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

paris olympics 2024 india-vs-australia-hockey-match

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से सभी को उम्मीदें थी। सभी को लग रहा था कि टीम फाइनल का सफर तय कर स्वर्ण या फिर सिल्वर पदक अपने नाम करेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि टीम खाली हाथ नहीं लौटी। पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भी हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

neeraj-Chopra quaifies for finals javeline throw paris olympics 2024 in first attempt

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इस बार के ओलंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टोक्यों ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हालांकि इस बार वो गोल्ड जीतने में कामयाब नहीं हुए।

कुश्ती में अमन सहरावत ने जीता कांस्य

how many medals india won in olympics 2024
Aman Sehrawat

भारत को पेरिस ओलंपिक में छठा और आखिरी पदक कुश्ती में मिला है। 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन ने कांस्य पदक जीता। मात्र 21 साल की उम्र में उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वो सबसे कम उम्र में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें