UttarakhandDehradun NewsHighlight
ट्रैक्टर में बैठकर विधानसभा पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका

विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच गन्ना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग को लेकर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे।
सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़ी फसल लेकर विधानसभा पहुंच गए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विधानसभा के मुख्य गेट पर ही रोक लिया। इस बीच निर्दलीय विधायक और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।
देर रात तक चल सकता है सत्र
जन्माष्टमी पर्व के चलते माना जा रहा है कि बजट पारित करने के लिए विधानसभा का सत्र देर तक चल सकता है। हांलाकि कार्यमंत्रणा की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को आठ सितंबर तक चलाने पर सहमति बनी है।