IND vs AUS Final: World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है।
बता दें की दोनों ही टीमें 20 साल बाद फाइनल में एक दूसरे के साथ भीड़ रही है। साल 2003 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। ऐसे में आज टीम इंडिया उस हार का बदला लेना चाहेगी।
भारत की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी कर रहीं भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं। शुरुआत में ही टीम इडिया के तीन विकेट गिर गए हैं।
इस समय केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। इस खबर को लिखने तक भारत का स्कोर 16.4 ओवर में 101-3 हैं। जहां विराट कोहली 35 और केएल राहुल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AUS Final में शुभमन गिल हुए फेल
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने उतरे। जिसके बाद टीम इंडिया का पहला विकेट पांचवे ओवर में गिरा। शुभमन गिल 30 रन का स्कोर बना कर आउट हो गए। फाइनल में शुभमन अपना जादू नहीं दिखा पाए।
भारत को रोहित शर्मा के रूप में लगा दूसरा झटका
दूसरा झटका भारत को रोहित शर्मा के रूप में लगा। 10वें ओवर में रोहित ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने भारत के कप्तान का कैच लिया। रोहित 31 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
विश्व कप के फाइनल में श्रेयस अय्यर भी फेल हो गए। भारत के श्रेयस अय्यर भी 11वें ओवर में कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अय्यर तीन गेंदों पर चार रन बना कर आउट हो गए।
साल 2011 में जीता आखिरी विश्व कप
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीम आज के इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। भारत भी तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाना चाहेगी। साल 1983 और 2011 के बाद एक बार फिर वो इस टूर्नामेंट को जीतना चाहेगी।