HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड में बढ़ रहा नशे का कारोबार, एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज- उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक नशे की तस्करी की जा रही है। कॉलेज के बच्चों से लेकर युवाओं को नशा बेचकर उन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा है और उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पडो़सी राज्य यूपी के बरेली से आए दिन तस्कर नशे का सामान लाकर उत्तराखंड ला रहे हैं। कई पकड़े भी गए हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लिए गले की फांस बन गया है क्योंकि आए दिन तस्कर नशे का सामना यूपी बरेली से लाकर पहाड़ों में बेच रहे हैं. हालांकि पुलिस प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए हैं और कइयों को सलाखों के पीछे भेजा है लेकिन नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां ताजा मामला सितारगंज से हैं। जहां एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि उधम सिंह नगर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के सरकडा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकटपुरा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक किलो अफीम भी बरामद किया है। साथ ही पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध सितारगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है साथ ही माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम हरीश पुत्र हेमराज निवासी बंजरिया थाना शीशगढ़ जिला बरेली बताया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें