Dehradun NewsBig News
UIT के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को आयकर विभाग की टीम उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची।
UIT के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
जानकारी के मुताबिक बुधवार को आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में पहुंची थी। आयकर टीम के अधिकारियों के साथ हरिद्वार पुलिस भी मौजूद है।
दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक पास में ही चांसलर डॉ जितेंद्र जोशी का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक टीम चांसलर के घर पर मौजूद है। अधिकारी मौके पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।