Nainital NewsHighlight

धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, अजय भट्ट ने बोला कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 210 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद होने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

अजय भट्ट ने बोला कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपए मिलने के बाद राजनैतिक भूचाल आ गया है। हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

अजय भट्ट ने कहा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू साल 2010 से लगातार राज्यसभा सांसद बने हुए हैं। उनके ठिकानों से आयकर विभाग को 210 करोड रुपए की नगदी बरामद हुई है। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचारियों का घमंडी गठबंधन है। भट्ट ने कहा देश के अंदर जितने भी भ्रष्टाचारी नेता या लोग हैं उनको किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने साधी हुई है चुप्पी

भट्ट ने कहा की पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी कीमत पर देश के अंदर भ्रष्टाचारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता है। जो भारत जोड़ो यात्रा में भी उनके साथ चल रहे थे। लेकिन इस बड़े भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुप्पी साधे हुए हैं। भट्ट ने कहा कि इससे कांग्रेस की मनसा साफ नजर आ रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें