National

कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग ने दी बड़ी राहत, फ्रीज किए खाते दोबारा चालू

कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग ने बड़ी राहत दी है। IT ट्रिब्यूनल ने पार्टी के फ्रीज किए गए खातों को दोबारा चालू कर दिया है। पार्टी के नेता विवेक तन्खा ने मीडिया रिपोर्ट को जानकारी दी कि कांग्रेस के खातों पर बुधवार तक के लिए रोक हटा दी गई है। उन्होनें कहा कि मैंने अभी दिल्ली में आईटी ब्रांच के सामने पार्टी का पक्ष रखा था कि हमारे सभी खातों को फ्रिज कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमें कल जानकारी मिली कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के भी खाते सीज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।

खड़गे ने किया पोस्ट

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्क्षय मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है।

भाजपा द्वारा एकत्र किया गया असंवैधानिक धन का उपयोग वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमारे द्वारा क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किया गया धन सील कर दिया जाएगा। इसलिए मैंने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे। हम न्यायपालिका से इस देश में बहुदलीय प्रणाली को बचाने और भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील करते हैं। हम सड़कों पर उतरेंगे और इस निरकुशता के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें