Dehradun : आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, CM तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में किया शुभारंभ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, CM तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में किया शुभारंभ

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

देहरादून : साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने 12 मार्च, 2021 से 15 अगस्त, 2022 तक देश के 75 स्थानों पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने की घोषणा की है

इसी के मद्देनजर आज शुक्रवार से उत्तराखंड में भी आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लाल फीता काटकर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत के साथ मेयर सुनील उनियाल गामा, सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव ओम प्रकाश और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे रहे। कार्यक्रम का आयोजन दून के पवेलियन ग्राउंड में किया जा रहा है। बता दें कि  आज से देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में इस महोत्सव का शुभारंभ देहरादून और अल्मोड़ा से किया गया है।

वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र भक्ति के इस पावन पर्व में हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग करें। आपको बता दें कि 12 मार्च को भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व पर आयोजित देहरादून और अल्मोड़ा में कार्यक्रम किये जायेंगे।

Share This Article