National
तेज गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दी सलाह?
देश में गर्मी अपने चरम पर है। कई जगह हीट स्ट्रोक से मौतों के मामले भी सामने आ रहे हैं। इस बीच हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सभी केंद्रीय सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि गर्मी की लहर के कारण भर्ती किए गए सभी लोगों का इलाज प्राथमिकता से किया जाए।
लू और गर्मी से हाहाकार
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। तपती धूप औप लू से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आ चुकी है। इस बीच, हीट वेव से नोएडा में अलग-अलग जगह पर मंगलवार को 14 लोगं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बीते दो दिनों में 15 लोगों की मौत गर्मी से हुई है।