Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 290 के पार, आज हुई इनती मौतें

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। साथ ही शादी समारोह में लोगों की संख्या को लेकर लगाई गई पाबंदियां भी हटा दी गई है। हालांकि आज बीते दिन से ज्यादा मामले सामने आए हैं। आज गुरुवार को 291 मामले आए हैं। तो वहीं 3 कोरोना मरीजों ने आज दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज गुरुवार को 1085 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 291 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 3244 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज गुरुवार को अल्मोडा़ में 18, बागेश्वर में 3, चमोली में 16, चंपावत में 9, देहरादून में 98, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 17, पौड़ी गढ़वाल में 21, पिथौरागढ़ में 10, रूद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 12, उधम सिंह नगर में 22, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें