Big NewsDehradun NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने महिला सुरक्षा को लेकर तैयार किया प्लान

cm dhami
उत्तराखंड सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब और गंभीर हो गई है, इसी तहत आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक करते हुए वरिष्ठ आईएएस आईपीएस अफसरों के साथ महिला सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई हो और प्रत्येक थाने पर एक महिला अफसर नियुक्त किए जाए, जो महिला संबंधी अपराधों पर ही काम करें और आरोपियों पर तत्काल कारवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया करेंगे। उन्होंने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि समय से कार्रवाई करने वालों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप इनाम दिया जाएगा।

वही मीडिया से बातचीत करते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ऐप में मौजूद गौरा शक्ति ऐप के जरिए अब महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। शिकायत करने मुकदमा दर्ज कराने के कई ऐप है, लेकिन शिकायत के साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित कराएगी की संगठित गैर संगठित क्षेत्र में कितनी महिला कर्मचारी कार्यरत है और किन स्थानों पर जैसे होटल रिसोर्ट हॉस्पिटल आदमी काम कर रही है।

इसका पूरा एक रिकॉर्ड राज्य सरकार के पास भी होगा और जिस स्थान पर पंजीकरण होगा उस स्थान की निकटतम थाना व चौकी का स्टाफ ऐसी महिलाओं से संपर्क कर हर 15 दिन पर उनसे संपर्क करके उनकी कुशलक्षेम भी पूछेगा और उनकी समस्त जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें