Big NewsUttarakhand Chamoli News

बर्फ और भीषण ठंड में ये साधु करते हैं भोलेनाथ की साधना, इस मौसम में भी केदारनाथ धाम को बना रखा है ठिकाना

devbhoomi news

केदारनाथ धाम में अभी भी तीन फीट तक बर्फ जमी है. बर्फ की सफेद चादर के बीच धाम का नजारा भव्य नजर आ रहा है. धाम में बर्फबारी के बीच कुछ साधु कपाट बंद होने के बाद से रह रहे हैं. एक साधु ऐसे भी हैं जो रात को गरुड़चट्टी तो दिन के समय केदारनाथ मंदिर में रहकर बाबा की पूजा-अर्चना करने में लगे रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बर्फबारी के बीच बैठे हुए एक साधू की फोटो जमकर वायरल हो रही है। लोग इन्हें सलाम कर रहे हैं और इसे भगवान का आशीर्वाद कह रहे हैं।

बर्फ में साधु की भक्ति

आपको बता दें कि इन दिनों केदारनाथ में बर्फबारी जारी है. केदारनाथ धाम कई फीटों तक बर्फ से ढका है. केदारनाथ धाम में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ है. बर्फ से धाम की सुंदरता अत्यधिक बढ़ गई है. बर्फबारी के कारण धाम में होने वाले सभी पुनर्निर्माण कार्य भी बन्द हैं. केदारनाथ धाम से पहले ही सभी मजदूर और सुरक्षा में तैनात जवान लौट आए हैं, लेकिन केदारनाथ में एक साधु ऐसे भी हैं, जो बर्फबारी और भारी ठंड के बावजूद वहीं मौजूद हैं और बाबा की भक्ति में लीन हैं.

धाम में तपस्यारत पूज्य गुरुदेव श्री ललितराम दास जी महाराज

इस साधू का नाम है ललितराम दास जी महाराज. फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि श्रीकेदारनाथ धाम से आज के मंगल दर्शन, साथ ही धाम में तपस्यारत पूज्य गुरुदेव श्री ललितराम दास जी महाराज की दिव्य छवि. बर्फबारी हो या ठंड, साधु ललितराम दास की भक्ति कम नहीं होती है. ये साधु पिछले कई वर्षों से शीतकाल के समय केदारनाथ में रहते हैं.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें