Big NewsNational

श्रद्धा मर्डर केस में यहां पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

sharddha walker murder case
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी एक-एक कड़ी को पुलिस जोड़ने में लगी है और दिल्ली पुलिस की जांच अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम इस हत्याकांड की जांच के लिए हिमाचल के तोष पहुंच गई है। तोष गांव जो कि हिमाचल के कसौल के बॉर्डर पर स्थित है। पुलिस को यहां से मामले में अहम सुराग मिला है।

मुंबई की श्रद्धा आफताब के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में मुंबई में ही रहती थी लेकिन बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। पुलिस के अनुसार मई में आफताब ने दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा की 18 मई को हत्या की और उसकी बॉडी को रखने के लिए अगले दिन 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। इसी दिन उसने औजार से उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। आफताब इन टुकड़ों को 18 दिन तक हर रात करीब दो बजे शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगाने के लिए जाता था।

वहीं पुलिस को रविवार को दिल्ली के महरौली से खोपड़ी, जबड़े का हिस्सा व अन्य हड्डियां बरामद हुई हैं। हांलाकि पुलिस को अब तक सिर और धड़ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की महरौली की जंगलों इनकी तलाश कर रही है।

Back to top button