UttarakhandChar Dham Yatra 2023

Kedarnath heli sewa के नाम पर महाराष्ट्र के यात्रियों से लाखों की ठगी, बिना दर्शन किए लौटे तीर्थयात्री

Kedarnath yatra 2023 में हेली सेवा के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों के साथ ठगी का है। तीर्थयात्रियों से एक लाख 80 हजार रुपए की ठगी की गई है। जिसके बाद हेली सेवा का टिकट न मिलने के कारण सभी तीर्थयात्रियों को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा।

एक लाख 80 हजार की ठगी

मामला को लेकर पीड़ित की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार विनीत झंवर निवासी इस्टर्न स्पोर्ट कलह ईस्ट वर्धमान नगर महाराष्ट ने बताया की उनका 18 तीर्थयात्रियों का दल केदारनाथ दर्शन के लिए आया था। 23 जुलाई को अनुराग उनियाल नाम के एक व्यक्ति ने हेली सेवा के लिए उनसे संपर्क किया था।

बिना दर्शन के ही लौटे यात्री

Kedarnath yatra 2023 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग का आश्वासन देकर आरोपित ने एक लाख 80 हजार रुपए टिकट बुकिंग से पहले एडवांस ही मांग लिए। झांसे में आकर उन्होंने आरोपित को पूरी रकम ऑनलाइन माध्यम से दे दी। आरोपित ने उन्हें टिकट देने के लिए 28 मई 12 बजे तक का समय मांगा। लेकिन उन्हें कोई टिकट नहीं दिया ।

तीर्थयात्रियों के पास समय की कमी होने के चलते उन्हें बिना केदारनाथ दर्शन के ही लौटना पड़ा। पीड़ित ने बताया की आरोपित से एक बार फिर उनका संपर्क हुआ उसने पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन अभी तक उनके उनके खाते में कोई पैसा डाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें