Udham Singh Nagar News

सितारगंज में किसानों ने की धान से भरी ट्रॉलियां लगाकर सड़क जाम, जमकर की नारेबाजी

devbhoomi news

सितारगंज : किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच धान तौल को लेकर विवाद होने पर किसानों ने मंडी गेट के सामने धान से भरी ट्रालियां लगाकर रोड़ जाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। एसडीएम तुषार सैनी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसानों और कच्चे आढ़तियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी।जिसमें किसानों ने कच्चे आढ़तियों पर मंडी परिसर की सांठगांठ से किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तय मानकों के बाबजूद भी कच्चे आढ़तियों धान तौल में मनमानी कटौती कर रहे हैं और आवाज उठाने पर धान तौल बंद कर देते है जिससे किसानों की फसल खराब हो जाए और वह उसे ओन पौने दामों पर खरीद सकें। इस दौरान किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि लाला लोगों की तानाशाही नहीं चलेगी।

वहीं इस मामले पर एसडीएम तुषार सैनी ने कच्चे आढ़तियों और किसानों से वार्ता करते हुए कच्चे आढ़तियों से मानकों से अधिक कटौती अधिक न होने का विश्वास दिलाया।काफी देर तक वार्ता करने के बाद किसान नहीं माने और आश्वासन के बाद सड़क को खाली किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें