महाराष्ट्र में शादी का झांसा देकर शादीशुदा कांस्टेबल के साथ SI ने किया दुष्कर्म, 19 लाख रुपये भी ऐंठे, जाने पूरा मामला
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नवी मुंबई में एक शादीशुदा महिला कांस्टेबल के साथ 32 साल के एक पुलिस उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म और उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एक अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि यह अपराध 2020 जुलाई के बीच सानपाड़ा इलाके में किया गया था। उन्होनें बताया कि आरोपी ने 26 साल की पीड़िता से दोस्ती की और फिर उससे शादी करना का झांसा देकर सानपाड़ा के एक फ्लैट में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दोनों मुंबई पुलिस में कार्यरत हैं।
19 लाख रुपये भी लिए
इसी के साथ आरोपी ने पीड़िता से समय-समय पर किसी बहाने से 19 लाख रुपये भी लिए लेकिन उसने बाद में केवल 14.6 लाख रुपये ही लौटाए। सानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक ने महिला का पीछा भी किया। साथ ही पीड़िता को अपने पति को छोड़न के लिए भी कहा और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
जीरो एफआईआर दर्ज की
अधिकारी ने जानकारी दी कि महिला द्वारा मुंबई के पंत नगर पुलिस थाने में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहित को विभिन्न धाराओं के तहत एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होनें बताया कि यह मामला सानपाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है और उसने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराई जा सकती है. चाहे घटना उस थाना क्षेत्र में हुई हो या नहीं और बाद में उस मामले को उपयुक्त पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया जाता है।