कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने किया मुसलमान, ईसाई के वोटों को लेकर बड़ा दावा, जानें क्या कहा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। वहीं इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने चुनावों के नतीजों पर बड़ा दावा किया है। उन्होनें मुसलमान, ईसाई के वोटों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भाजपा जीतेगी 140 सीट
मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी के अनुसार मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी के 140 सीटें जीत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ हैं।
मुसलमान, ईसाई भी देंगे भाजपा को वोट
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए केएस ईश्वरप्पा ने कहा- “कर्नाटक में सभी मुसलमान, ईसाई और हिंदू राष्ट्रवादी भाजपा के लिए वोट करेंगे। मैं दावा करता हूं कि भाजपा को कम से कम 140 सीटें जीतने वाली है।”
सुबस सात बजे से मतदान जारी
बता दें कि आज कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे ही शुरू हो गया था। सिद्धारमैय्या, शिवकुमार और येदियुरप्पा सबसे पहले मतदान करने वाले नेताओं में शामिल थे। इसके बाद लगातार कर्नाटक में जनता मतदान देने के लिए पहुंच रही है। वहीं आपको बता दें की चुनावी परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा।