कर्नाटक के मैसूर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को 12 साल तक घर में कैद रखा। उसे प्रताड़ित किया। पत्नी ने दावा किया है कि पति उसे टॉयलेट भी नहीं जाने देता था। टॉयलेट के लिए पति ने उसके कमरे में एक छोटा सा बॉक्स रखा था। फिलहाल पुलिस ने महिला को बचा लिया है।
दरअसल, पुलिस ने उस महिला को आजाद करा लिया है जिसके पति ने उसे 12 सालों तक कैद करके रखा था। हालांकि पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। महिला ने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती थी।
12 सालों से घर में कैद रही महिला
महिला की उम्र 30 साल है। उसके पति ने उसे 12 सालों से घर में कैद रखा। महिला ने बताया कि वह टॉयलेट के लिए छोटे से बक्से का इस्तेमान करने के लिए मजबूर थी। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि उसके दो बच्चे हैं। बच्चे स्कूल से आने के बाद घर के बाहर पिता के आने का इंतजार करने थे। जब तक पति काम से लौट नहीं आता था बच्चों को घर के अंदर जाने की परमिशन नहीं थी। पति ताला बंद करके जाता था। पति के आने के बाद ही बच्चे घर के अंदर जाते थे। महिला अपने बच्चों को खिड़की से खाना देती थी।
महिला ने बताई आपबीती
महिला ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं। वह हमेशा मुझे घर में बंद रखता था और प्रताड़ति करता था। इलाके में कोई भी उससे सवाल नहीं करता था…मेरे बच्चे स्कूल जाते हैं लेकिन वे तब तक बाहर रहते हैं जब तक मेरे पति काम से वापस नहीं आ जाते। मैं उन्हें खिड़की से खाना देती थी।
महिला ने की पति की शिकायत
दरअसल, महिला पुरुष की तीसरी पत्नी है। महिला को बचाए जाने के बाद उसकी काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उसने कहा कि वह अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करना चाहती है। फिलहाल वह अपने माता-पिता के घर पर रहेगी।