Big NewsUttarakhand

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर युवाओं में दिखा उत्साह

pushkar dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभ चुनाव प्रचार के लिए जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी थे। मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के बाद वह आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा, जगटान क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार किया।

इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने हिमाचल प्रदेश स्थित पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। दर्शन उपरांत जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतन ब्रागटा के पक्ष में रोहटांन प्रचार करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें