Big NewsNational

हरियाणा में पत्थर से लदा डंपर चढ़ाकर DSP को कुचला, मौके पर ही मौत

haryana khanan mafia

 

हरियाणा में हुए एक खौफनाक घटनाक्रम में बेखौफ खनन माफिया ने डीएसपी को ही कुचल कर मार डाला है। डीएसपी अवैध खनन को रोकने गए थे। हादसे के बाद खनन माफिया फरार हो गया।

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचलकर मार डाला। डीएसपी सुरेंद्र सिंह तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए थे। डंपर से कुचले जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने वारदात में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा ह कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर छापा मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया।

उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI  के पद पर भर्ती हुए थे। इसी साल 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। बताया गया है कि अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी अड़ा कर वहां से गुजर रहे डंपर को रोका था। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरे तो डंपर ने उनको कुचल दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें