National

मंच पर खड़े सीएम शिवराज के सामने मासूम बच्चे को पिता ने फेंका बैरिकेड्स के अंदर, जानें वजह

मध्य प्रदेश में कुशवाहा सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के सामने एक पिता ने अपने छोटे मासूम बच्चे को मंच पर फेंक दिया। हालांकि बच्चे को चोट नहीं आई और तुरंत सुरक्षाकर्मी ने बच्चे को उठाया और उसकी मां को सौंपा। इस दौरान मां ने अपने बच्चे को सीने से लगा लिया। वहीं पिता के मंच पर फेंकने का कारण जानने के लिए तुरंत सीएम शिवराज ने अधिकारियों को आदेश दिए जिसके बाद पिता ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई तो कई लोग भावुक हुए।

बच्चे के दिल में छेद, इलाज के लिए पैसे नहीं

बेबेस पिता मुकेश पटेल ने बताया कि उनके बच्चे के दिल में छेद है और वो काफी गरीब है। उनके पास अपने बच्चे के इलाज के लिए पैसे नहीं है जिस कारण आज वो राज्य के मुखिया शिवराज चौहान से मिलने और उनकी मदद लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री के पास जाने से उन्हें रोका गया तो उसने अपने बच्चे को मंत्री के सामने लगे बैरिकेड्स के अंदर फेंक दिया। जैसे ही शिवराज चौहान ने यह सब देखा तो तुरंत दंपति से इसका कारण जानने के निर्देश दिए।

सीएम ने दिया मदद का भरोसा

वहीं सीएम शिवराज चौहान ने दोनों दंपति को ये विश्वास दिलाया है कि वो दोनों के बच्चे को ठीक करने में उनकी आर्तिक मदद करेंगे।

पीड़ित माता-पिता ने बताई बच्चे की पीड़ा

हालांकि पेशे से मजदूर मुकेश पटेल और उसकी पत्नी नेहा पटेल ने बताया कि उनका बच्चा जब 3 महिने का था तब उन्हे ये जानकारी मिली कि उनके बच्चे के दिल में छेद हैं। जिसके बाद उन्होनें उसका इलाज कराया जिसमें उनके करीब 4 लाख रूपये खर्च हो गए हैं। वहीं अब उनका बच्चा 1 साल का हो गया है और डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन करने की सलाह दी है। मुकेश ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और वो अपने बच्चे को ठीक करना चाहता है इसलिए आज वो सीएम से मदद मांगने आया और जब उसे मिलने नही दिया गया तो उसने अपने बच्चे को अंदर फेंक दिया। मुकेश ने बताया है अधिकारियों ने उससे सीएम के कहने पर कल आने की बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें