प्रदेश में आए सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हादसों की खबर सामने आ रही है। लेकिन चकराता से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सवारियों से भरी गाड़ी 30 मीटर ऊंचाई से एक स्कूल की छत पर जा गिरी।
30 मीटर ऊंचाई से स्कूल की छत पर जा गिरी गाड़ी
चकराता में बरौंथा प्रथमिक स्कूल के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे को जिसने भी देखा वो दंग रह गया। यहां पर एक सवारियों से भरी गाड़ी बरौंथा प्रथमिक स्कूल की छत पर जा गिरी।
अनियंत्रित होने के कारण ये वाहन सड़क से 30 मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार सात में से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के वक्त स्कूल में नहीं थे बच्चे
इस हादसे में गनीमत ये रही कि जब हादसा हुआ तो स्कूल में बच्चे नहीं थे। छुट्टी होने के कारण कोई बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर स्कूल में बच्चे होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के मुताबिक ये वाहन एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था।
रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची SDRF और पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए SDRF रेस्क्यू शुरू किया। सभी लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।