मोदी सरकार की कैबिनेट में अहम फैसला, कई फसलों की एमएसपी में हुआ इजाफा

केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है। किसानों को राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है।
मोदी सरकार की कैबिनेट में अहम फैसला
मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में जरूरी फैसला लेते हुए तुअर दाल की एमअसपी में 400 रूपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। कहा जा रहा है कि इससे देश में बड़े स्तरों पर किसानों को फायदा होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे। सरकार ने खेती की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए किसानों के हित में ये फैसला लिया है।
इन फसलों पर बढ़ी एमएसपी
बता दें कि कैबिनेट बैठक में 2023-24 के लिए उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल और मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और करने की मंजूरी दी गई है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की एमएसपी में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर एमएसपी 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।