Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा का असर : नैनीताल के पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें कैसा है हाल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद नैनीताल के पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वीकेंड पर नैनीताल शहर और उसके आस पास स्थित पिकनिक स्पॉटों पर पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम रही। जिससे कुमाऊं मंडल के पर्यटन पर खासा असर पड़ा है।

nainital tourist place
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

बता दें बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद पर्यटक कुमाऊं मंडल में आने से दूरी बना रहे हैं। जिससे नैनीताल, भीमताल और भवाली सहित कई पर्यटक स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

nainital tourist place
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

हमेशा पर्यटकों की भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाले यह पर्यटन स्थल इस समय पूरी तरह से खाली पड़े हैं। जिससे लोगों के रोजगार पर भी बड़ा असर पड़ रहा है।

nainital tourist place
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नही है। आप कुमाऊं में आएं आप यहां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया अब कुमाऊं में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। प्रशासन और पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है।

nainital tourist place
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें