UttarakhandUttarakhand Weather News

मानसून की विदाई के बाद सामने आया IMD का ताजा अपडेट, जानें यहां

उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो गई है। मानसून की विदाई के बाद से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में धूप खिली हुई है। इसी बीच IMD का ताजा अपडेट सामने आया है।

मानसून की विदाई के बाद सामने आया IMD का ताजा अपडेट

प्रदेश से मानसून के विदा लेते ही मौसम शुष्क हो गया है। IMD का ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेशभर में धूप खिली रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कुछ इलाकों में छआए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इन दिनों प्रदेशभर में तेज धूप खिली हुई है। लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है। पहाड़ों में मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है।

इस बार सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा हुई बारिश

मानसून सीजन की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश सामान्य हुई। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हुई जिस कारण काफी नुकसान भी हुआ है। यूं तो पूरे जून महीने में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई लेकिन जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। तो वहीं अगस्त में भी नौ प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। बात करें अगर सितंबर में हुई बारिश की तो इस महीने में प्रदेशभर में 55% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें