Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतवानी, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने अधिकांश जिलों में कहर बरपाया हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कहीं-कहीं गर्जन की साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को राजधानी देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही लोगों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ना जाने की सलाह दी है।

तापमान पर डालें नजर

गुरुवार के तापमान में नजर डालें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही सुबह से ही धूप छाई रहने से उमस रही. उधर जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1 और टिहरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें